NCR NEWS

गाजियाबाद में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 450 लाभार्थियों को मिली टूल किट।

गाजियाबाद सेवा संकल्प अभियान 2026 (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गाजियाबाद के परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड के 450 महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को टूल किट वितरित की।

इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को ऋण के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह ने किया।

उपायुक्त उद्योग ने उपस्थित लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी और अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने विश्वकर्मा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से कारीगर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि टूल किट का सही उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करें और दूसरों को भी रोजगार दें, जिससे मुख्यमंत्री के स्वदेशी अपनाने के सपने को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम में JFC फाउंडेशन द्वारा 15 मिनट में 15 किलोमीटर के दायरे में जॉब उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। अंत में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने सभी को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts

जनसुनवाई में डीएम ने कहा, हर शिकायत का होगा निस्तारण

First Opinion News

गाज़ियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग 5 गाड़ियों के मदद से पाया गया आग कर काबू

First Opinion News

वेतन वृद्धि को लेकर अब शिव नादर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का धरना।

First Opinion News

Leave a Comment