NCR NEWS

जनसुनवाई में डीएम ने कहा, हर शिकायत का होगा निस्तारण

 

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने मंगलवार को जनसुनवाई की। इस दौरान नगर निगम, पुलिस विभाग, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

डीएम ने प्रार्थियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों की ऑनलाइन स्थिति भी चेक की जाएगी और यदि पहले आवेदन दिया गया है तो उसकी कार्यवाही की जानकारी भी देखी जाएगी।

इस दौरान रविन्द्र कुमार माँदड़ने कहा कि जनता हमारी ओर आशा लेकर आती है, इसलिए प्रशासन का दायित्व है कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे और समस्याओं का समाधान करे।

इस मौके पर एडीएम न्यायिक अंजुम बी सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय और एसीएम राजेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

Related posts

9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में एक अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

निकाय चुनाव की तैयारी पूर्ण, मंडल आयुक्त ने किया निरीक्षण

firstopinion

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट

First Opinion News

Leave a Comment