National

कार्यवाहक डीजीपी बनाने पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

लख़नऊ यूपी में नए कार्यवाहक डीजीपी बनाये जाने पर समाजवादी पार्टी ने तंज भरे लहजे में कहा है,की जब ‘डबल इंजन’ मिलकर एक अधिकारी नहीं चुन सकते तो भला देश-प्रदेश क्या चलाएंगे। दरअसल प्रदेश सरकार ने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न देते हुए रिटायर कर दिया है और उनकी जगह राजीव कृष्ण को सूबे का नया कार्यवाहक पुलिस मुखिया बनाया गया है। इस मामले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने X पर तंज भरा पोस्ट किया है।

यूपी को मिला एक और कार्यवाहक डीजीपी! आज जाते-जाते वो ज़रूर सोच रहे होंगे कि उन्हें क्या मिला, जो हर गलत को सही साबित करते रहे। यदि व्यक्ति की जगह संविधान और विधान के प्रति निष्ठावान रहते तो कम-से-कम अपनी निगाह में तो सम्मान पाते। अब देखना ये है कि वो जो जंजाल पूरे प्रदेश में बुनकर गये हैं, नये वाले उससे मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या फिर उसी जाल के मायाजाल में फँसकर ये भी सियासत का शिकार होकर रह जाते हैं। दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का ख़ामियाज़ा

उप्र की जनता और बदहाल क़ानून-व्यवस्था क्यों झेले? जब ‘डबल इंजन’ मिलकर एक अधिकारी नहीं चुन सकते तो भला देश-प्रदेश क्या चलाएंगे

 

Related posts

नोएडा पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह 9 बाइक और एक कार बरामद

firstopinion

देशभर में कोरोना के लगभग 3783 एक्टिव केस, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वछता का रखे खास ध्यान

First Opinion News

आम आदमी पार्टी ने दिये सरकार बनाने के संकेत

firstopinion

Leave a Comment