NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,4 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

नोएडा थाना सेक्टर-63 पर विगत 16 सितंबर को पीड़ित द्वारा सूचना दी गई थी कि,अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनका बैग जिसमें (लैपटाप, चार्जर, मोबाइल फोन, पर्स-जिसमें पेन कार्ड,आधार कार्ड) छीन लिया गया तथा वादी के खाते से 11,600 रुपये निकाल लिये गये है। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-63 पर मामला दर्ज़ किया गया। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले मे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि,हम लोग नोएडा व आस पास के क्षेत्र में राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन व अन्य सामान की लूट लिया करते थे, तथा लूटे गये सामान को राह चलते लोगों को बेच देते थे।

पुलिस द्वारा इस मामले मे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे गर्वित गोयल,अमन, रोहित कुमार और हर्ष कुमार शामिल है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 23 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, चाकू,नकली पिस्टल (माउजर लोहा),घटना में प्रयुक्त 2 हीरो स्पलैण्डर मोटरसाइकिल (रजि नं0 DL3SFA4306 व रजि0नं0 DL11PC0502) बरामद किए गए है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों का पूर्व मे भी आपराधिक इतिहास रहा है, पुलिस काफ़ी समय से इनकी तलाश मे थी।

Related posts

कप्तान पैदल निकले गश्त पर व्यापारियों की सुनी समस्या

firstopinion

Grater noida:स्टंट करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े, कल नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र मे मचाया था उत्पात।

First Opinion News

Gazibad News:आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानित।

First Opinion News

Leave a Comment