NCR NEWS

गाज़ियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग 5 गाड़ियों के मदद से पाया गया आग कर काबू

गाज़ियाबाद के साहिबाबाद मे आज आग लग गई जिसपर फायर विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार साहिबाबाद स्तिथ शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास नार्थ ईस्टर्न कैरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड मे सोमवार की सुबह आग लग गई। फायर विभाग के अनुसार आज तड़के 5 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी फायर टैंडर के साथ घटना स्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया। जिस गोदाम में लगी थी जो टीन शैड का बना था। आग अपने विकराल रूप में थी, फायर सर्विस ने आग के तीन तरफ से होजपाइप फैलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर काबू पाया। गोदाम में किराना स्टोर का सामान रखा था, आग लगने की वजह की जाँच की जा रही है। इस घटना के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

ग्रेटर नोएडा: फर्जी GST अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी, पांच गिरफ्तार।

First Opinion News

NCR,Ghaziabad :फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जारी किए टोलफ्री नंबर और क्यूआर कोड।

First Opinion News

जारचा पुलिस ने चोरी की घटनाओ का किया खुलासा,अभियुक्त के कब्जे से लाखों का सामान बरामद।

First Opinion News

Leave a Comment