National

मेरठ में सपा नेता और IPS ऑफिसर मारपीट प्रकरण में समझौता, दिग्विजय भाटी ने दिया शपथ पत्र।

 

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में सपा नेता दिग्विजय भाटी और IPS ऑफिसर अविनाश पांडेय के बीच हुए चर्चित मारपीट प्रकरण में समझौता हो गया है।

सपा नेता दिग्विजय भाटी ने पुलिस ऑफिसर को शपथ पत्र देकर कहा है कि वह आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

बता दें कि बीते दिनों को दिग्विजय भाटी के साथ SSP दफ्तर के भीतर कथित तौर पर मारपीट हुई थी। इसका आरोप तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय पर लगा था। मामला शासन तक पहुंचने के बाद अविनाश पांडेय को मेरठ से हटा दिया गया था। इस प्रकरण मे एक इंस्पेक्टर सस्पेंड हुआ था और करीब 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था।

अब दिग्विजय भाटी के इस शपथ पत्र ने पूरे केस की दिशा ही मोड़ दी है। माना जा रहा है कि भाटी के फैसला कर लेने से IPS ऑफिसर सहित सभी पुलिसकर्मियों को विभागीय कार्रवाई से बड़ी राहत मिल सकती है।

Related posts

शेयर बाज़ार में तेजी

firstopinion

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

First Opinion News

सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे:बिन्नी

firstopinion

Leave a Comment