NCR NEWS

वेतन वृद्धि को लेकर अब शिव नादर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का धरना।

 

ग्रेटर नोएडा स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी के सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी गेट पर धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनके वेतन में वृद्धि की जाए।

बताया जा रहा है कि नोएडा में पिछले तीन दिनों से निजी कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा भी वेतन बढ़ोतरी को लेकर उग्र प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था,

इसी को देखते हुए शिव नादर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास कर रहे है।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा बंद पडे फ्लैट, मकान व मन्दिरो में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

First Opinion News

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

गाज़ियाबाद बाढ़ संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण, यमुना का जल स्तर हुआ कम

First Opinion News

Leave a Comment