भाग लेने के लिए 15 नवंबर तक कर सकते है आवेदन।
गाजियाबाद जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग गाजियाबाद द्वारा वर्ष 2026-27 में व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विवेकानन्द यूथ अवार्ड प्रदान किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 तक किया हो राष्ट्रीय एवं सामाजिक उत्कृष्ट ।
यह पुरस्कार ऐसे प्रतिभाशाली युवक,युवतियों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने विगत 03 वर्षों (01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 तक) में राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट, अद्वितीय तथा सराहनीय योगदान किया हो।
पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना, ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र की विकास की मुख्य धारा से जोड़ना तथा अन्य युवाओं को रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना है।
इच्छुक एवं पात्र युवक, युवतियाँ (01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2026 तक) की अवधि में किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण जनपद स्तरीय गठित समिति द्वारा किया जाएगा तथा उपयुक्त प्रस्ताव समिति की संस्तुति सहित अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजे जाएंगे।
15 नवम्बर 2026 तक कर सकते है आवेदन ।
वर्ष के 01 जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार आवेदक की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जनपद के पात्र युवा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आवेदन पत्र के प्रारूप के अनुसार अपना आवेदन पुलिस वेरिफिकेशनआख्या सहित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय के कमरा नं0 223 कलेक्ट्रेट परिसर गाजियाबाद में दिनांक 15 नवम्बर 2026 तक 03 कॉपी जमा करा सकते है।
विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) में इच्छुक युवा,युवती किसी भी कार्य दिवस में आवेदन का प्रारूप जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के कार्यालय विकास भवन कमरा नं0 223 गाजियाबाद से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
