नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान रणदीप भाटी गैंग के 50 हजार रुपये के इनामी शूटर को मुठभेड़ में मार गिराया।
थाना सेक्टर-126 पुलिस और CRT टीम की बदमाशों से सीधी मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
सेक्टर-126 पुलिस और CRT टीम की संयुक्त कार्रवाई।
रणदीप भाटी गैंग से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी शूटर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सेक्टर-126 पुलिस और CRT टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हज़ार का इनामी आरोपी शूटर माया उर्फ़ अमल मारा गया है।
मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल।
इस कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं, पूरे ऑपरेशन में एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा की टीम की भूमिका भी अहम बताई जा रही है। अभी इस मामले में पुलिस द्वारा आधिकारिक बयान आना बाकी है।
