Crime

अंतरराज्यीय गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली – गिरफ्तार बदमाश की पहचान संजय शर्मा (40) के रूप में हुई है। संजय पर हत्या, हत्या की कोशिश जैसे संगीन मामलो समेत कई संगीन मामले दर्ज है ,
आरोपी की कई वर्षों से राजस्थान और हरियाणा की पुलिस तलाश कर रही थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय गैंगस्टर अपनी एक साथी से मिलने के लिए भड़ौदाकलां स्थित सीआरपीएफ स्टैंड के पास आने वाला है। सूचना के अाधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके की घेरेबंदी कर संजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि संजय ने 2010 में जयपुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में सट्टा और शराब के ठेकेदार कपिल की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे गांधी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद संजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के सोहती गांव में राजपाल ठेकेदार की हत्या कर दी। उसने साथियों के साथ मिलकर जयपुर ईस्ट के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गगन शर्मा नामक शख्स की गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया था। इसके बाद से राजस्थान और हरियाणा पुलिस संजय शर्मा की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

Related posts

डीएसपी हत्या कांड: राजा भैया की क्लीन चिट खारिज़

firstopinion

जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

firstopinion

फटा नोट नहीं चलाया तो मर दी गोली

firstopinion