NCR NEWS

Ghaziabad News:विकसित भारत युवा संवाद के दौरान 317 युवा नागरिकों ने ली लोकतांत्रिक शपथ

गाजियाबाद खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, गाजियाबाद द्वारा एचआरआईटी विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 317 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना, और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को बढ़ावा देना था।

यह कार्यक्रम देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे [देशव्यापी विकसित भारत युवा संवाद अभियान का हिस्सा था।

कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स आइकन कार्तिक शर्मा एवं यूथ आइकन रौनक चौधरी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया ।

राज्यसभा के पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा मतदान के माध्यम से देश के भविष्य के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक युवा नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एसआईआर (SIR) एवं मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न शंकाओं का समाधान किया तथा युवाओं के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों एवं अनिल अग्रवाल के बीच आयोजित संवादा सत्र रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने शासन व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी, नागरिक जिम्मेदारियों, प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भूमिका तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे एवं अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता एवं जागरूक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक शपथ ली।
इस मोके पर अनिल अग्रवाल,स्पोर्ट्स आइकन कार्तिक शर्मा एवं यूथ आइकन रौनक चौधरी यूनिवर्सिटी के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे ।

Related posts

Noida:थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा चोरी,स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

महिला उन्नति संस्था और ब्यूटीफुल टुमारो द्वारा छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया गया जागरूक

First Opinion News

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी।

First Opinion News

Leave a Comment