NCR NEWS

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी।

 

नोएडा शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-49 निवासी एक कारोबारी से करीब 1.13 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने शुरुआती दौर में कारोबारी से 50 हजार रुपये का निवेश कराया और करीब 9 हजार रुपये का मुनाफा दिखाकर उसका विश्वास जीत लिया।

इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर कारोबारी से रकम ट्रांसफर कराई। कारोबारी ने जब निवेश की गई रकम निकालने का प्रयास किया, तो उसे ठगी का पता चला।

पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।

Related posts

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम

firstopinion

महिला उन्नति संस्था और ब्यूटीफुल टुमारो द्वारा छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया गया जागरूक

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा स्थानीय महिलाओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक।

First Opinion News

Leave a Comment