गाजियाबाद सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद सतीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इंद्रप्रस्थ योजना, पॉकेट-बी में भूमि का समतलीकरण।
बैठक में इंद्रप्रस्थ योजना, पॉकेट-बी में भूमि का समतलीकरण कराए जाने से संबंधित के बारे में पूछने पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि मिट्टी भराव एवं समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण करा दिया जाएगा।
नाला निर्माण, सड़क निर्माण सहित अन्य महत्वपर्ण निर्देश।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से संबंधित नाला निर्माण, सड़क निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए महाप्रबंधक (सिविल) सलिल यादव को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में यातायात जाम, अतिक्रमण तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों की समस्या के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरणों में निर्देश।
विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान वन विभाग तथा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, मुरादनगर के अधिशासी अभियंता को संबंधित मामलों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बैठक में प्रस्तुत अन्य समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
15 दिन के भीतर कार्यवाही करे सुनिश्चित।
इस दोरान सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सभी संबंधित विभागों को बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर 15 दिन के भीतर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आगामी उद्योग बंधु बैठक से पूर्व अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि,उद्यमियों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जाए और औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह द्वारा किया गया। इस मोके पर बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता, नगर निगम के अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक, बाट एवं माप विभाग के प्रबंधक, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गाजियाबाद के सहायक पर्यावरण अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
