NCR NEWSUncategorized

महिला उन्नति संस्था और ब्यूटीफुल टुमारो द्वारा छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया गया जागरूक

 

गौतमबुद्ध नगर आज बादलपुर गांव स्थित आई टी आई परिसर मे महिला उन्नति संस्था ने टीकाकरण पार्सर को लेकर कार्य करने वाली संस्था “ब्यूटीफुल टुमारो” के साथ मिलकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला मे इंदु गोयल, डा. मधु गुप्ता, डा. स्मिता गोयल और रेनूबाला शर्मा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और उपचार के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया। महिला उन्नति संस्था की मुख्य संरक्षक इन्दू गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन एवम भारत सरकार द्वारा 9 से 20 वर्ष की उम्र की लड़कियों के लिए मुफ्त सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण एक सराहनीय कदम है। डा. मधु गुप्ता ने छात्राओं से खुद को और परिवार की अन्य महिलाओ से सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवाने की अपील की । डा. स्मिता गोयल ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण कारण और उपचार के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने कहाँ कि यह एक जानलेवा बीमारी है। सर्वाइकल कैंसर से देश मे प्रति वर्ष लगभग 75 हजार महिलाओ की मौत हो जाती है। समय पर इसकी पहचान कर वैक्सीन लगवाकर खुद को इस जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर संस्थापक डा. राहुल वर्मा, महासचिव अनिल कुमार भाटी, मनोज झा, आई टी आई प्रिसिंपल रवि तनेजा, दीपा रानी अंकिता राजपूत, रानी सपना यादव, रीना राज आदी मौजूद रहे।

Related posts

ऑटो यूनियन व किसानों का ऑटो एजेंसी पर प्रदर्शन, तय कीमत से अधिक वसूली का आरोप।

First Opinion News

9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में एक अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त एसएसपी ने दी ससम्मान विदाई

firstopinion

Leave a Comment