NCR NEWS

Bulandshaher News:अचानक गिरा दो मंज़िला मकान ,मलबे में दबकर दो की मौत।

बुलंदशहर

बुलंदशहर के डिबाई में देर रात मकान ढहने से लोगों की मौत हो गई। देर रत लगभग 1 बजे छतारी कस्बे में एक मकान के गिरने की सूचना पर पुलिस प्रशासन समेत फायर डिपार्टमेंट और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुँचकर फायर विभाग,एनडीआरएफ और पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

महिला समेत 3 लोगों को बचाव दल द्वारा मलबे से बाहर निकाला गया।

ऑपरेशन के दौरान मकान में दबे एक महिला समेत 3 लोगों को बचाव दल द्वारा मलबे से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए तीनों लोग एक महिला और दोनों पुरुष अस्पताल में भर्ती कराए गए। पूरे बचाव कार्य के समय एसपी देहात, एडीएम फाइनेंस समेत आला अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद रहे।

 

 

उपचार के दौरान चाचा भतीजे की मौत।

पुलिस के अनुसार घायल महिला को दानपुर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वही 2 पुरुषों को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, हालात गंभीर होने के उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान पुरुषों की मौत हो गई जबकि,महिला सुरक्षित बताई जा रही है। महिला का इलाज अलीगढ़ में जारी है। दोनों मृतक चाचा भतीजे बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार मकान अभी 4 से 5 साल पुराना ही बताया जा रहा है, मकान ढहने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

Related posts

सेक्टर-126 में ₹2.83 करोड़ की लागत से बनेगी मॉडल रोड।

First Opinion News

गाज़ियाबाद तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 206 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण।

First Opinion News

चुनाव के चलते बंद रहेंगीं शराब की दुकानें

firstopinion

Leave a Comment