NCR NEWS

Noida:थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा चोरी,स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार।

अभियुक्तों के कब्जे से स्नेचिंग के मोबाइल फोन/चेन और नकदी बरामद।

नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी और स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्व्रारा गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से स्नेचिंग के मोबाइल फोन और छीनी गई चैन की बिक्री से प्राप्त शेष धनराशि ₹41,000/- नकद व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गयी हैं।
पुलिस द्वारा उस्मान, इब्राहिम और अनस को एफएनजी सर्विस रोड सेक्टर 115 सोरखा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने के दौरान बताया गया कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेकी करते थे।
सुनसान स्थानों पर राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन व चैन की स्नेचिंग किया करते थे।
चोरी किए हुए और छीने हुए सामान को बेचकर उनकी बिक्री से जो पैसे मिलते थे उसे आपस में बांटकर अपने व्यक्तिगत खर्च एवं शौक-मौज में खर्च कर दिया करते थे।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है,और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

Ghaziabad:सिकरानी में शहीद तेजसिंह मावी की स्मृति में द्वार का उद्घाटन।

First Opinion News

गाज़ियाबाद में चलाया गया भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान,2 बच्चों को किया गया रेस्क्यू 

First Opinion News

उज्जवला योजना कर तहत बाँटे गये गेस कनेक्शन

firstopinion

Leave a Comment