लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में देर रात 9 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची
विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक, गोंडा के पद से पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर बनाया गया है।
चारू निगम को पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ भेजा गया है।
अविनाश पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ से पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ बनाया गया है।
अभिषेक को पुलिस अधीक्षक, बिजनौर से पुलिस अधीक्षक, गोंडा भेजा गया है।
विकास कुमार को पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
कृष्ण कुमार को पुलिस अधीक्षक, सम्भल से पुलिस अधीक्षक, बिजनौर बनाया गया है।
विकास चन्द्र त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी से पुलिस अधीक्षक, सम्भल नियुक्त किया गया है।
वहीं मार्तण्ड प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, हरदोई से पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लिस्ट देखे।

