NCR NEWS

29 नवंबर को गौतमबुद्धनगर में रोज़गार मेले का आयोजन

ग्रेटर नोएडा जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद के समस्त बेरोजगार युवक/युवतियों का आहवान करते हुये जानकारी दी है कि जनपद में जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से आगामी दिनाॅक 29 नवम्बर को प्रातः 11 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। आयोजित होने वाले मेले में 4 कम्पनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया जायेगा। आयोजित मेले में फिटर, मशीनिष्ट, टर्नर ट्रेड के लिए युवक युवतियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आयोजित मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट तथा आईटीआई परीक्षा में उत्तीर्ण तथा जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो एवं जिन्होंन अपना पंजीकरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर कराया हुआ है ऐसे सभी अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय, सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में पहुॅच कर आयोजित मेले में भाग लें सकते है।

Related posts

प्रशासन द्वारा की जा रही है,बाढ़ पीड़ितों हेतु खाने,पीने, रहने व चिकित्सा की व्यवस्था, जलस्तर में आई कमी

First Opinion News

पारम्परिक नगर कीर्तन का आयोजन

firstopinion

दिल्ली पुलिस का नाम हुआ लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

firstopinion