NCR NEWS

राजस्व बकाया के चलते गौर बिल्डर का गोदाम सील

नोएडा राजस्व विभाग के अधिकारी गण बकाया राजस्व वसूली को वसूलने के लिए विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में दादरी तहसील की टीम के द्वारा उप जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में तहसीलदार पीएल मोर्य तथा नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह के द्वारा विशेष अभियान राजस्व वसूली के लिए चलाया जा रहा है। इस क्रम में तहसील टीम के द्वारा गौर सिटी ग्रुप पर लगभग 12 लाख रुपए का श्रम कर बकाया है । जिसे वसूलने के लिए संबंधित ग्रुप के सम्मुख तहसील टीम के द्वारा मुनादी कराते हुए ग्रुप को 48 घंटे के भीतर बकाया धनराशि को जमा कराने का अल्टीमेटम दिया गया है । इसी के साथ साथ गौर सिटी का गोदाम भी सील कर दिया गया है । 48 घंटे के भीतर पैसा ना जमा कराने पर आवश्यक कानूनी कर्रवाई की जायेगी ।

Related posts

गाज़ियाबाद में बदमाश कंपनी का भंडाफोड़, ऑनलाईन ठगी के आरोप में 5 गिरफ़्तार

firstopinion

पटेल की प्रतिमा के लिए गौतमबुद्ध नगर से जाएगा लोहा

firstopinion

सपा नेता अक्षय चौधरी ने दादा की याद में कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, राजकुमार भाटी और वीरसिंह यादव ने किया शुभारंभ

First Opinion News