NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के एक दर्ज़न दुपहिया वाहन और कार बरामद।

 

नोएडा के थाना सैक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से घटना मे प्रयुक्त एक वैगनार कार व 12 विभिन्न राज्यों (दिल्ली, चण्डीगढ, हरियाणा व उत्तर प्रदेश) से चोरी की गयी मोटर साईकिल और अवैध चाकू बरामद हुए है।

इस सम्बन्ध मे थाना सेक्टर 39 पर मु0अ0सं0 416/2026 धारा 317(2),317(5),3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ किया गया है।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के अनुसार के अनुसार पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग नोएडा व नोएडा के आस-पास (एनसीआर) दिल्ली, हरियाणा के क्षेत्रों मे वैगनार कार से घूम-घूमकर सडक के किनारे खडी मोटर साईकिलों की रैकी करते हैं और मौका देखकर चोरी कर लेते थे,और मौका मिलने पर मजबूरी का बहाना बताकर आम व्यक्तियों को गुमराह कर कम दामों में बेच देते थे ।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रवि प्रताप, विमल शाक्य उर्फ सूर्या, दीपांशु और प्रशांत सिंह शामिल है।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए वाहनों का विवरण 

1. मो0सा0 टीवीएस रजि न0 UP17AD5347 सम्बन्धित मु0अ0स0- 017423/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना अशोक नगर दिल्ली

2. मो0सा0 स्पेलण्डर रजि न0-CH01CF1195 सम्बन्धित मु0अ0सं0 72/26 धारा 303(2) थाना ई पुलिस स्टेशन सेक्टर 36 चंडीगढ

3. स्पेलण्डर रंग काला रजि न0-UP16DU4994

4. मो0सा0 स्पेलण्डर रंग काला रजि न0-UP14EC3581

5. मो0सा0 स्पेलण्डर रजि न0-DL6SBH9594 सम्बन्धित मु0अ0स0 008601/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना लोधी नगर दिल्ली

6. मो0सा0 टीवीएस राइडर रजि न0 DL3SFV4542

7. मो0सा0 टीवीएस स्पोर्टस रंग काला रजि न0 UP16DU0487

8. मो0सा0 टीवीएस अपाचे रंग ग्रे रजि न0 DL7SBB9733 सम्बन्धित मु0अ0स0 731/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर 39 नोएडा गौतमबुद्धनगर

9. मो0सा0 स्पेलण्डर रंग काला रजि न0 HR26CY1134 सम्बन्धित मु0अ0स0 164/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना सैक्टर 65 गुरूग्राम

10. मो0सा0 टीवीएस अपाचे रंग सफेद रजि न0 UP57AN0396

11. मो0सा0 स्पेलण्डर रंग काला रजि न0-HR51CD7941 सम्बन्धित मु0अ0स0 05905/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना बदरपुर दिल्ली

12. मो0सा0 स्पेलण्डर रंग काला रजि न0-UP14EE1287

13. घटना मे प्रयुक्त वैगनार कार रजि न0-UP16NT7684

Related posts

जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण। बीएलओ एवं सुपरवाइजर का कराया गया प्रशिक्षण

firstopinion

शेयर मार्केट मे लाभ कमाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

Leave a Comment