नोएडा सेक्टर-126 शहर का एक प्रमुख संस्थागत क्षेत्र है, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थान एवं विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्र में आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा सेक्टर की सुंदरता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा महत्वपूर्ण विकास कार्य कराया जा रहा है।
नोएडा के सेक्टर-126 में ₹283.23 लाख की लागत से लगभग 450 मीटर लंबी एवं 30 मीटर चौड़ी सड़क को आधुनिक मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मॉडल रोड के दोनों ओर सुव्यवस्थित फुटपाथ एवं नालियों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। साथ ही, फुटपाथ के सौंदर्यीकरण के लिए ग्रेनाइट स्टोन एवं टैक्टाइल टाइल्स लगाने की व्यवस्था की गई है, जिससे पैदल यात्रियों को बेहतर एवं व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
इस विकास कार्य के पूर्ण होने के पश्चात सेक्टर-126 की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस मॉडल रोड से क्षेत्र के आने-जाने वाले लोगों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
