NCR NEWS

Noida:बिजली विभाग को नहीं दिखता टूटा हुआ खम्भा,किसानों ने दी धरने की चेतावनी।

नोएडा सेक्टर-49 के बरौला गांव स्तिथ तंवर कॉलोनी मे भोपाल तंवर के मकान के पास, बिजली का पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और खतरनाक स्थिति में है। पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह उखड़ चुका है, सीमेंट निकल चुका है और पोल एक तरफ झुका हुआ है। तेज हवा या हल्की बारिश में भी यह पोल कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

इस गंभीर मामले पर भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि हमारी टीम ने मौके का मुआयना किया । जिस पर लोगों ने बताया कि यह पोल पिछले कई महीनों से इसी हालत में है। कॉलोनी के लोगों ने बिजली विभाग, जे.ई., एस.डी.ओ. और अन्य संबंधित अधिकारियों को बार-बार मौखिक और लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी मौके पर देखने तक नहीं आया। यह प्रशासन की घोर लापरवाही है।

यह पोल कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर है। इसी रास्ते से रोज सैकड़ों बच्चे स्कूल जाते हैं, महिलाएं और बुजुर्ग लोग भी यहीं से गुजरते हैं। अगर यह पोल किसी व्यक्ति, बच्चे या वाहन पर गिर गया तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

इस जर्जर पोल को तुरंत बदला जाए और बरौला सहित आसपास की सभी कॉलोनियों में लगे जर्जर और झुके हुए पोल्स का सर्वे कराकर उन्हें बदला जाए। शिकायतों पर कार्रवाई न करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। नहीं तो संगठन बिजली विभाग के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर उमेश तंवर, महानगर अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, सुनील बैसोया, महेश बैसोया, रामवीर तंवर,इत्यादि मौजूद रहे ।

Related posts

गाज़ियाबाद मे थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी समेत 4 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

First Opinion News

स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की याद में 21 सितंबर को होगा विशाल दंगल का आयोजन

First Opinion News

सेक्टर-56 और सेक्टर-51 में सम्पवैल के लोकार्पण और शिलान्यास से हजारों निवासियों को मिलेगी राहत।

First Opinion News

Leave a Comment