NCR NEWS

Noida:ई-रिक्शा चालकों से हो रही अवैध उगाही के विरोध में भाकियू ने सेक्टर-39 थाने में की शिकायत।

 

नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आसपास ई-रिक्शा चलाकर रोजी-रोटी कमाने वाले से हो रही अवैध वसूली एवं उत्पीड़न के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने कड़ा रुख अपनाया है।

संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं और पीड़ित चालकों ने थाना सेक्टर-39 पहुंचकर थाना प्रभारी (SHO) डी.पी. शुक्ला से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष महेश तंवर ने पुलिस प्रशासन को चेताया कि नोएडा की सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी और अवैध वसूली का खेल चल रहा है, जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सिटी सेंटर पर ऑटो/रिक्शा चालकों को डरा-धमकाकर रोजाना अवैध वसूली की जा रही है, जिससे मेहनतकश युवाओं का जीना दूभर हो गया है।

थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला ने किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वसूली करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और चालकों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाएगा।

महेश तंवर ने कहा कि, मेहनत-मजदूरी कर दो वक्त की रोटी कमाने वाले ये चालक मेहनतकश नागरिक हैं। इनके पसीने की एक-एक बूंद की कीमत हम जानते हैं, और किसी भी दबंग या माफिया को इनकी गाढ़ी कमाई लूटने नहीं देंगे। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) हमेशा हर गरीब, मजदूर और मेहनतकश के सम्मान की ढाल बनकर खड़ी रहेगी।

इस दौरान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते उगाही करने वाले माफिया तंत्र पर लगाम नहीं लगाई, तो भाकियू (अंबावता) सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इस मौके पर जिला महासचिव उमेश स्वामी, नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, जिला सचिव हरि अवाना, ग्राम सचिव विशाल राजपूत, ग्राम अध्यक्ष अर्जुन कश्यप, गौरव सिंह, निखिल कुमार, दिव्यांश सिंह, सचिन कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पीड़ित रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

Related posts

नोएडा लाजवाब इसके दसा और दिशा दोनो खराब

firstopinion

घरेलू सहायिका बनकर घरों में करती थी चोरी, 3 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद

First Opinion News

पंचायतों चुनाव के मद्देनज़र,वोटर लिस्ट के निरीक्षण कार्य हेतु समय सारिणी जारी

First Opinion News

Leave a Comment