NCR NEWS

स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की याद में 21 सितंबर को होगा विशाल दंगल का आयोजन

नोएडा स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला दंगल इस बार 21 सितंबर को नोएडा के सर्फाबाद गांव में आयोजित किया जाएगा। यह दंगल पिछले 35 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है। यह दंगल केवल एक खेल आयोजन न रहकर पूरे क्षेत्र की गौरवमयी परंपरा और सामूहिक पहचान बन चुका है।

“गांव और क्षेत्र का गौरव है यह दंगल” एमएलसी जितेंद्र यादव।

पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के अनुसार यह दंगल सर्फाबाद और आस-पास के गांवों के लिए ऐतिहासिक आयोजन है। पिछले 35 वर्षों से लगातार हो रहा यह दंगल राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को एक मंच प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि इसका इंतजार न केवल पहलवानों को बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता को भी हर साल बेसब्री से रहता है।

देशभर के नामी पहलवान करेंगे शिरकत।

इस बार के दंगल में भारत केसरी कलवा गुर्जर पुष्पेंद्र नेवी हरियाणा भारत केसरी सहित देशभर के कई नामी-गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगे। इस दंगल में जूनियर और सीनियर वर्ग के पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार सभी मुकाबले मिट्टी के अखाड़े में होंगे और सभी कुश्तियां बंदी होंगी यानी तय मुकाबले होंगे।

विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार।

इस बार दंगल का प्रथम पुरस्कार ढाई लाख रुपये रखा गया है।इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जितेंद्र यादव ने बताया कि पहलवानों के लिए उचित व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शक सुरक्षित माहौल में दंगल का आनंद ले सकें।

कुश्ती की परंपरा से जुड़ा सर्फाबाद गांव।

ग्राम सर्फाबाद की पृष्ठभूमि कुश्ती से जुड़ी रही है। यही कारण है कि यहां का दंगल पहलवानों और ग्रामीणों के लिए खास महत्व रखता है। 21 सितंबर को होने वाले इस दंगल को लेकर गांव और आस-पास के क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह है। यह आयोजन न केवल खेल प्रेमियों को रोमांचित करेगा बल्कि स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की स्मृति को जीवंत बनाए रखेगा।

Related posts

ऑनलाइन ऐप्स के जरिए गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी ई-बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, गौतमबुद्धनगर में चलाई जाएंगी 100 इलेक्ट्रीक बस।

First Opinion News

नोएडा सेक्टर 53 मारपीट मामले में पुलिस कमीशनर ने एस.एच.ओ और चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

First Opinion News

Leave a Comment