NCR NEWS

सेक्टर-56 और सेक्टर-51 में सम्पवैल के लोकार्पण और शिलान्यास से हजारों निवासियों को मिलेगी राहत।

नोएडा बढ़ती आबादी के बीच सीवेज की समस्या को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है। सेक्टर-56 और सेक्टर-51 में सम्पवैल के लोकार्पण और शिलान्यास से हजारों निवासियों को राहत मिलेगी।

नोएडा क्षेत्र में बढ़ती आबादी को देखते हुए सेक्टर-56 के डी, एफ, जी ब्लॉक और जनता फ्लैट की सीवेज समस्या के निस्तारण के लिए नवनिर्मित सम्पवैल का लोकार्पण किया गया। साथ ही सेक्टर-51 की सीवेज समस्या के समाधान के लिए नए सम्पवैल का शिलान्यास भी किया गया।

स्थापित सम्पवैल से सेक्टर-56 से उत्सर्जित सीवेज का निस्तारण सीवेज पम्पिंग स्टेशन-55 के माध्यम से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सेक्टर-54 में किया जाएगा।

अगर लागत की बात करें तो सेक्टर-56 में निर्मित सम्पवैल की उत्सर्जन क्षमता 05 MLD है, जिसकी निर्माण लागत 142.61 लाख रुपये है। इससे भविष्य में सेक्टर-56 की जनसंख्या बढ़ने के बाद भी सीवेज की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।

वहीं सेक्टर-51 में प्रस्तावित सम्पवैल की क्षमता 08 MLD है, जिसकी निर्माण लागत 483.34 लाख रुपये है। इसके निर्माण से भविष्य में सेक्टर-51 पार्ट-बी, केन्द्रीय विहार, होशियारपुर एवं दो ड्रेनों (D-11 एवं D-10) को NGT के दिशा निर्देशों के क्रम में इस सम्पवैल के माध्यम से जोड़कर STP-50 के माध्यम से शोधित करते हुए निस्तारण किया जाएगा।

इस मौके पर गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं महाप्रबंधक (जल) आदि अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय मे कैंसर जागरूकता केम्प का आयोजन जिले के 200 महिला पुलिस कर्मियों ने लिया भाग

First Opinion News

नोएडा प्राधिकरण में उद्यमियों की समस्याओं के विषय में बैठक का आयोजन।

First Opinion News

नोएडा थाना सेक्टर, 24 अंतर्गत हुए मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश मुठभेड़ में हुए घायल

First Opinion News

Leave a Comment