ग्रेटर नोएडा थाना जेवर के नीमका में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सगे भाई की हत्या का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को थाना जेवर पर मृतक के पुत्र द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि, उसके चाचा ने उसके पिता की फावड़े से वार करके हत्या कर दी है। युवक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज़ करते हुए जेवर थाना द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबीश दी गई।
आज पुलिस द्वारा अपने भाई की हत्या ने वांछित ग्राम नीमका, निवासी देवेन्द्र उर्फ देवू द्वारा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से वांछित अभियुक्त देवेन्द्र उर्फ देवू को चौरोली अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा जमीनी विवाद को लेकर अपने सगे भाई भोले शंकर की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई थी।
