NCR NEWS

बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का मामला

नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र अंतर्गत हरि दर्शन चौकी के पास आज एक युवक की कुछ युवकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व ही एक मकान किराए पर लिया था और आज युवक को उसी मकान में बुलाया था। पहले युवक और आरोपियों में बहस हुई और फिर उसके सिर में गोली मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कबज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

कुछ दिन पूर्व सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में ही दो युवकों पर हमला हुआ था। एक युवक को थार से रौदने की कोशिश की गई थी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी हुआ था, इसके बाद कमिश्नर ने सेक्टर 24 थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया था,और नए थाना प्रभारी को दी गई थी थाने की कमान। आज फिर से यह वारदात हुई है सेक्टर 24 थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रही है कुछ अधिक  वारदात।

Related posts

ग्रेटर नोएडा मे पकडे गए 2 मुन्नाभाई, दूसरे के नाम पर देने आए थे परीक्षा

First Opinion News

 ऑटो चालकों का पैदल मार्च, परिवहन विभाग से 8 सूत्रीय मांगो पर हुई चर्चा, मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी

First Opinion News

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा , सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का लिया जायज़ा

First Opinion News

Leave a Comment