National

सिजीएसटी अधीक्षक को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

उत्तर प्रदेश से अमरोहा में तैनात सीजीएसटी अधीक्षक निशन सिंह मल्ली के पास से 17 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ये संपत्तियां मल्ली और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं। सीबीआई ने सोमवार को सीजीएसटी अधिकारी मल्ली को एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

रेड के दौरान मिली करोड़ों की संपत्ति

यूपी में घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार सीजीएसटी अधीक्षक के यहाँ रेड के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली है। गाजियाबाद समेत अलग-अलग जगहों पर 17 संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। तीन लाख रुपये नकद और एक क्रेटा गाड़ी भी जब्त की गई है। आज मल्ली को गाज़ियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सीबीआई के अनुसार मल्ली के ठिकानों पर छापे के दौरान गाजियाबाद और मुरादाबाद में तीन फ्लैट, एक दुकान और 12 प्लॉट के दस्तावेज बरामद किए गए है।

Related posts

अन्ना से मिले बिन्नी

firstopinion

गेल ने दिखाया दम , कीवी टीम हुई ढेर

firstopinion

भूमि अधिग्रहण के लिए तर्कसंगत ढांचा बना रही है सरकार : मोदी

firstopinion

Leave a Comment