NCR NEWSUncategorized

तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन, दिल्ली एनसीआर के फोटो जर्नलिस्ट लेंगे हिस्सा

 

नोएडा सामाजिक संस्था “युवा क्रांति सेना” द्वारा शहर में तीन दिवसीय फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक से बढ़कर एक फोटो जर्नलिस्ट अपने फोटोग्राफ़ी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी 20 जून से 22 जून तक तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन सेक्टर 62 स्थित एवीयर एजुकेशन हब में किया जाएगा। कार्यक्रम का शीर्षक “फ्रेम्स ऑफ चेंज : ए लेंस ऑन लाइफ” है।

विजेता फोटो जर्नलिस्ट को मिलेगा नकद पुरुस्कार

कार्यक्रम में विजेता फोटो जर्नलिस्ट के लिए प्रथम पुरस्कार 51,000, द्वितीय पुरस्कार 31,000, तृतीय पुरस्कार 21,000 और सांत्वना पुरस्कार 5,100 रुपए रखा गया है। अविनाश सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के सभी फोटो जर्नलिस्ट भाग ले सकते हैं, इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है।

प्रतियोगिता में 13 जून तक ले सकते है भाग 

वहीँ इस प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में भाग लेने की अंतिम तिथि आयोजकों द्वारा 13 जून रखी गई है। आवेदक ईमेल आईडी framesofchange2025@gmail.com के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं। युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने नोएडा मीडिया क्लब से जुड़े हुए सभी फोटो जर्नलिस्ट समेत दिल्ली एनसीआर के सभी फोटो जर्नलिस्ट से प्रदर्शनी में भाग लेने का आह्वान किया है।

Related posts

यूपी की शिक्षा मंत्री रोड एक्सीडेंट मे घायल,सिर मे आई चोट, अस्पताल मे भर्ती

First Opinion News

नोएडा प्राधिकरण ने मनाया 79वा स्वतंत्रता दिवस, सीईओ ने शहर के मुख्य चौराहो पर क्लॉक टॉवर ट्रैफिक बूथ एवं वॉटर एटीएम का किया उद्घाटन

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट से लाखों के पटाखों का जखीरा बरामद।

First Opinion News

Leave a Comment