NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार कब्जे से भारी मात्रा मे दुपहिया वाहन बरामद

 

नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 21 दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि गिरोह यूपी समेत अन्य राज्यों मे भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था । अभियुक्तों द्वारा दो-पहिया वाहन जो एक-दो साल पुराने हो जाते है उनका लॉक आसानी से चाबियों से खोल लेते थे, यदि लॉक नही खुलता है तो लॉक को तोड़ देते थे। चोरी करने के बाद वाहनों को एकत्रित करने के लिए सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर देते थे फिर कुछ दिन बाद एकत्रित वाहनों को चलाकर अथवा बसों पर लदवाकर हमीरपुर, महोबा, राठ आदि स्थानों में ले जाकर बेच देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोहित सिंह,ओमवीर कुमार,आकाश सिंह,रोहितकुमार और आनंद कुमार शामली है।

पुलिस टीम को पुरस्कार 

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद द्वारा वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 10000 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related posts

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में फंसा युवक, वीडियो वायरल

First Opinion News

6 खनन माफियों के ख़िलाफ़ गुंडा एक्ट के तहत कर्रवाई

firstopinion

जिलाधिकारी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण अधिकारीयों को कहा कवडियों को ना हो कोई असुविधा

First Opinion News

Leave a Comment