NCR NEWS

सपा नेता अक्षय चौधरी ने दादा की याद में कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, राजकुमार भाटी और वीरसिंह यादव ने किया शुभारंभ

 

 

नोएडा किसान चौक के निकट स्थित एनसीआर क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को 26 दिवसीय स्व. श्री जगत सिंह प्रमुख मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन राष्ट्रगान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी एवं पूर्व अध्यक्ष वीरसिंह यादव ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के आयोजक अक्षय चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सपा युवजन सभा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी टीमों व खिलाड़ियों का परिचय कराया। 10 नवम्बर से आरंभ हुआ यह टूर्नामेंट 6 दिसम्बर तक चलेगा, जिसमें कुल 64 टीमें भाग ले रही हैं।

मुख्य अतिथि राजकुमार भाटी ने कहा कि यह केवल क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि स्व. जगत सिंह प्रमुख जी की याद को जीवित रखने का एक प्रयास है। अपने जीवनकाल में उन्होंने ग्रामीणों, गरीबों और युवाओं के हित में अनेक कार्य किए और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

पूर्व अध्यक्ष वीरसिंह यादव ने कहा कि अक्षय चौधरी द्वारा अपने दादा की स्मृति में यह आयोजन करना सराहनीय कदम है, जिससे ग्रामीण युवाओं में जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है।

आयोजक अक्षय चौधरी ने बताया कि उनके दादा स्व. जगत सिंह प्रमुख कई बार बिसरख ब्लॉक के प्रमुख रहे और उन्होंने सदैव जनहित के कार्य किए। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया है ताकि ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच मिल सके।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹2,51,000, उपविजेता टीम को ₹1,21,000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को साइकिल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को श्रेय किट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को एक्सिस जूते, तथा बेस्ट कैच को कैप और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया जाएगा।

पहले दिन खेड़ा धर्मपुरा व लडपुरा के बीच खेले गए मुकाबले में लडपुरा टीम विजयी रही, जबकि दूसरा मैच सुत्याना और बिश्नोली के बीच खेला गया।

कार्यक्रम में बिसरख गांव के सम्मानित नागरिक, समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

गाज़ियाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 271 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 30 का निस्तारण

First Opinion News

ऑटो चालक यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर परिवहन विभाग और ट्रेफिक पुलिस के आला अधिकारीयों से की मुलकात

First Opinion News

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

First Opinion News

Leave a Comment