NCR NEWS

गाजियाबाद में मनाया गया 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल 

 

गाजियाबाद आज देश के साथ पूरी दुनिया 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही हैं गाजियाबाद में योग दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा आज भारत समेत पूरा विश्व 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। आज भारत विश्व में योग गुरु बनकर उभरा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कि आज जहां विश्व में हर तरफ अशांति का माहौल है, ऐसे में योग हमें मानसिक शांति प्रदान करता है।

 हमारा स्वस्थ रहना समाज और देश के लिए अत्यंत आवश्यक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि हम समाज और देश के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो उसके लिए हमें पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि हम स्वस्थ होंगे तभी हम देश और समाज के लिए कुछ कर पाएंगे। उन्होंने सभी से कहा हमें अपनी दिनचर्या में योग के लिए कुछ समय रोज निकालना चाहिए। योग से तन के साथ मन भी स्वस्थ होता है, और व्यक्ति उन्नति को प्राप्त होता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुनिया को स्वस्थ रखने का विजन योग द्वारा ही पूरा हो सकता है। नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया को स्वस्थ देखना चाहते हैं इसलिए वह योग का समर्थन करते हैं। इस मौके पर वहां मौजूद सभी लोगों ने विशाखापट्टनम में जवानों के साथ योग कर रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्क्रीन पर लाइव योग करते हुए देखा। कार्यक्रम में डीएम गाजियाबाद, कमिश्नर गाजियाबाद, स्थानीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

कंस्ट्रक्शन साईटस पर करते थे चोरी, पुलिस मुठभेड़ में 1 अभियुक्त को लगी गोली, 3अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

26 फरवरी को होगा वोटर लिस्ट का प्रकाशन , डीएम

firstopinion

नोएडा पुलिस द्वारा गुम हुए 100 स्मार्ट फोन को खोजकर उनके स्वामियो को किया गया सुपुर्द

First Opinion News

Leave a Comment