NCR NEWS

गौतमबुद्धनगर, राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस पर हुआ 14377 मामलों का निस्तारण

ग्रेटर नोएडा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एवं माननीय जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं दिशा निर्देशन में दिनांक 9 दिसंबर 2017 को जनपद गौतम बुद्ध नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें दीवानी न्यायालय ,राजस्व न्यायालय एवं प्री लिटिगेशन स्तर पर नियत किए गए वादों में 14377 मामलों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लघु शमनीय अपराध के 10772 मामले निस्तारित हुए जिनमें 579680 जुर्माना वसूल किया गया , धारा 138 एन आई एक्ट के 244 मामले निस्तारित हुए , मोटर यान दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के 13 मामले निस्तारित हुए जिसमें 5400000 लाख रुपए पीड़ित पक्ष को प्रतिकर के रूप में धनराशि प्राप्त कराई गई ,श्रम के 189 मामले निस्तारित हुए, बिजली से संबंधित 142 मामले निस्तारित हुए जिसमें 1950000 धनराशि राजस्व वसूल किया गया।

पारिवारिक वादों के 62 मामले निस्तारित हुए , दीवानी वादों से संबंधित 279 मामले निस्तारित हुए तथा राज्य के 2541 मामलों का निस्तारण हुआ इसके साथ प्री लिटिगेशन स्तर पर बैंकों द्वारा नियत किए गए मामलों में 134 मामले निस्तारित हुए जिनमें 69.11 लाख बैंक को प्राप्त हुए। इस प्रकार से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 14377 मामलों का निस्तारण हुआ।

Related posts

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय मे कैंसर जागरूकता केम्प का आयोजन जिले के 200 महिला पुलिस कर्मियों ने लिया भाग

First Opinion News

नोएडा सेक्टर 53 मारपीट मामले में पुलिस कमीशनर ने एस.एच.ओ और चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

First Opinion News

जेवर नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय मे इसी सत्र से हो सकता है,दाखिला शुरू।

First Opinion News