NCR NEWS

गाज़ियाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 271 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 30 का निस्तारण

गाजियाबाद माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है आज शनिवार को गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

मोदीनगर

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 104 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

लोनी 

 दीपक सिंघनवाल उपजिलाधिकारी लोनी की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

सदर 

विधायक सदर संजीव शर्मा की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 14 शिकायतों का निरस्तारण किया गया।  जनपद की तीनों तहसीलों में 271 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 30 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

इस मौके पर एडीएम सिटी, एसडीएम,नगर निगम के अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण। बीएलओ एवं सुपरवाइजर का कराया गया प्रशिक्षण

firstopinion

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके 09 बजकर 04 मिनट पर महसूस हुए भूकंप के झटके

First Opinion News

गाजियाबाद में किया जाएगा दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

First Opinion News

Leave a Comment