NCR NEWS

2027 चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, आज लखनऊ में BSP की महामंथन बैठक।

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती राजधानी लखनऊ में पार्टी की एक अहम बैठक करने जा रही हैं। यह बैठक 3 सितंबर, बुधवार माल एवेन्यू स्थित BSP के प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के BSP प्रमुख, जोनल को-ऑर्डिनेटर, मंडल प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

बताया जा रहा है कि मायावती इस बैठक में सर्वसमाज में BSP का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगी। विशेष तौर पर दलित, पिछड़े, मुस्लिम और सवर्ण समाज के बीच पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए नए निर्देश दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा पिछली बैठकों में पदाधिकारियों को जो टास्क दिए गए थे, उनकी प्रगति रिपोर्ट भी मायावती लेंगी। जिन जिलों में संगठन कमजोर है, वहां के पदाधिकारियों से जवाब-तलब भी हो सकती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए BSP अब पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। मायावती खुद एक-एक जिले की समीक्षा कर रही हैं और कैडर को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रही हैं।

आज की बैठक में वह आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगी।

Related posts

नोएडा में होगा प्रो रेसलिंग लीग सीजन-5 का आगाज़, 1.5 करोड़ की कुश्ती होगी मुख्य आकर्षण

First Opinion News

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी।

First Opinion News

मीटर रिडिंग से निजात पाने के लिए स्मार्ट मीटर का प्रयोग करें उपभोक्ता-मुख्य अभियन्ता

First Opinion News

Leave a Comment