NCR NEWS

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बरौला का किया दौरा, ख़राब रोड और नाली जल्द ठीक करने का दिया आश्वासन

 

नोएडा आज नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर बरौला गांव का दौरा किया। अधिकारियों ने दौरे के दौरान पाया कि गांव में सेक्टर 49 की तरफ की जो सड़क है उसमें काफी गड्ढे हैं, और सड़क के दोनों तरफ कहीं-कहीं नाली भी नहीं है। गांव में इस स्थान पर रोड और नाली की हालत बेहद ख़राब है। वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि प्रधानी के चुनाव ख़त्म होने से प्राधिकरण गाँवों की तरफ़ ध्यान नहीं दे रहा है। गाँव बरौला व सैक्टर 49 के मध्य रोड़ व नाली की हालत बेहद ख़राब है। प्राधिकरण ने इस रोड व नाली को 13,14 साल पहले बनाया था उसके बाद उस रोड में बड़ी सीवर लाइन डलवाई गई थी,तब से तो रोड में जगह जगह बहुत गढ्ढे हो गए है। नालियाँ की दीवारें टूट चुकी है, जिससे उसका पानी मकानों की दीवारों के अंदर जा रहा है, और ग्रामीणों के मकानों को नुक़सान पहुंच रहा है। हमने इसकी शिकायत प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल कुमार से की उन्होंने समस्या का संज्ञान लेते हुए अपने अधिकारी मैनेजर राजीव कुमार व जेई आशीष शर्मा को मौक़े पर भेजा। उन्होंने भी माना कि रोड नाली की हालत बहुत दयनीय है। हमारी माँग है कि जल्द रोड़ व आरसीसी की नाली बनवाई जाये, जिससे लोगों को असुविधा ना हो। इस मौके पर बी सी प्रधान के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

10 साल बाद मिला जिगर का टुकड़ा परिजन देखकर हुए खुश

First Opinion News

ग्राम्य विकास की योजनाओं पर आयोजिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन

First Opinion News

निकाय चुनाव की तैयारी पूर्ण, मंडल आयुक्त ने किया निरीक्षण

firstopinion

Leave a Comment