NCR NEWS

गाजियाबाद में किया जाएगा दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

 

गाजियाबाद मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 24 नवम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक ग्राम रोरी, विकास खंड भोजपुर, गाजियाबाद में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति–2023 के तहत यह पहल ग्रामीण युवाओं को कम पूंजी निवेश में सूक्ष्म एवं लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रशिक्षण शिविर में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को फल एवं सब्जी आधारित उत्पाद जैसे—सॉस, कैचप, फूड जूस, कैंडी, पेठा, मुरब्बा, जैम, पापड़, बड़ी, अचार, आलू चिप्स, आटा उद्योग, तेल मिल, दलहन, तिलहन एवं मसाला उद्योगों की स्थापना और निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देंगे।

सरकारी योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद पर एक लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। विभाग का मानना है कि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण से न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बाजार में उपलब्ध मिलावटी खाद्य पदार्थों से भी लोगों को राहत मिलेगी।

Related posts

पटेल की प्रतिमा के लिए गौतमबुद्ध नगर से जाएगा लोहा

firstopinion

यीडा के सेक्टर  28 एवं सेक्टर 32 के बिजली घर यूपीपीसीएल को हस्तान्तरित आधा दर्ज़न से अधिक गावों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

First Opinion News

नोएडा के प्रमुख पार्कों व सार्वजनिक स्थानों का होगा जीर्णोद्धार, स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर अहम बैठक

First Opinion News

Leave a Comment