NCR NEWS

मिलावटी पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, साढ़े तीन कुंतल पनीर मौके पर ही किया गया नष्ट।

 

ग्रेटर नोएडा त्योहारों का सीज़न आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते है। थोड़ा सा लाभ कमाने के लिए ये लोग आम जानता की सेहत से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते। ताज़ा मामला ग्रेटर नोएडा का है, जहाँ मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है ।

 खाद्य विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा में मिलावटी पनीर कीबड़ी खेप पकड़ी है। यहमिलावटी पनीर सप्लाई के लिए अलीगढ़ से नोएडा लाया जा रहा था। खाद्य विभाग द्वारा अलीगढ से लाई गई मिलावटी पनीर से भरी गाड़ी को पकड़ा।

सहायक खाद्य आयुक्त गौतमबुद्ध नगर सर्वेश कुमार के अनुसार जांच के दौरान पनीर की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर टीम ने करीब साढ़े तीन कुंतल पनीर मौके पर ही नष्ट करा दिया। वहीं, जब्त किए गए पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग के अनुसार पकड़ी गई गाड़ी अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा में पनीर की सप्लाई करने आई थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम की सतर्कता के चलते यह पनीर लोगों तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया।

Related posts

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय मे कैंसर जागरूकता केम्प का आयोजन जिले के 200 महिला पुलिस कर्मियों ने लिया भाग

First Opinion News

इन तारीखों को ग्रेटर नोएडा में बंद रहेंगे रेलवे फाटक

firstopinion

मोती गोयल हत्याकांड का खुलासा 5-5 लाख रुपए में हायर किये गये थे 2शूटर

firstopinion

Leave a Comment