NCR NEWS

आख़िरकार खोला गया आगाहापुर–भंगेल एलिवेटेड रोड, स्थानीय लोगों ने मिठाई बाटकर मनाई खुशी

 

नोएडा उदघाटन की बाट जोह रहा आगाहापुर–भंगेल एलिवेटेड रोड आख़िरकार खोल दिया गया है। किसान संगठन भाकियू लोकशक्ति द्वारा मंगलवार सुबह 11 बजे सड़क को आमजन के साथ मिलकर खुलवाने की घोषणा की थी। इसी बीच आज नोएडा प्राधिकरण ने किसानों द्वारा निर्धारित समय से एक घंटा पहले, सुबह 10 बजे ही एलिवेटेड रोड को वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि संगठन द्वारा स्वयं सड़क खोलने की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने संगठन के पदाधिकारियों पर दबाव बनाया और हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति खड़ी कर दी गई। आमजन के निरंतर दबाव के बीच प्राधिकरण ने 11 बजे की घोषणा से पहले ही सुबह 10 बजे एलिवेटेड रोड चालू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क तीन साल पहले पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन निर्माण कार्य में देरी के कारण सड़क अब छह महीने पहले तैयार होने के बाद भी चालू नहीं हो पा रही थी। इससे जनता का समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहे थे। संगठन की आवाज और मीडिया के सहयोग से मुख्यमंत्री तथा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क खोलने का निर्देश दिया। इसके लिए भाकियू लोकशक्ति और आमजन ने दोनों का आभार व्यक्त किया और मिठाई बाटकर खुशी जाहिर की ।

इस मौके पर भाकियू लोकशक्ति के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, पवन यादव, युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू, जोगेंद्र चपराना, जयबीर बाबा, सौरव बैसोया, अरुण गौतम, गोविंद अंबावता, मनोज शर्मा, विजयपाल भाटी, सुधीर ठाकुर, हरि अवाना, हरेन्द्र बैसोया, प्रीतम चौहान, चमन चौहान, विकास गौतम, दीपक गौतम, पवन अंबावता, विवेक, नीरज जाटव आदि मौजूद रहे।

Related posts

10वी पास चला रहा था गिरोह फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर कब्ज़ा करते और बेच देते थे प्रॉपर्टी

First Opinion News

चुनाव के चलते बंद रहेंगीं शराब की दुकानें

firstopinion

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस को मिला प्रथम स्थान 

First Opinion News

Leave a Comment