नोएडा के बरौला गांव में नाले के पास बन रही RCC सड़क का आज क्षेत्रीय नागरिकों ने नोएडा प्राधिकरण के अवर अभियंता (जेई) के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
यह मार्ग हनुमान मूर्ति रोड, बरौला सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन एवं कई कॉलोनियों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। लंबे समय से सड़क टूटी होने से हजारों निवासियों को भारी परेशानी हो रही थी। लगातार शिकायतों के बाद सिंचाई विभाग व नोएडा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य शुरू कराया है।
निरीक्षण में मिली बड़ी खामियां।
1 सुरक्षा दीवार नहीं नाले के बिल्कुल किनारे सड़क बन रही है, लेकिन साथ में कोई सुरक्षा दीवार / रिटेनिंग वॉल नहीं बनाई जा रही। बरसात में नई सड़क के कटने का खतरा है।
2. बीच सड़क पर मौत के पोल बन रही सड़क के ठीक बीचो-बीच 2-3 बिजली के खंभे खड़े हैं, जिससे दुर्घटना और जाम की आशंका बनी रहेगी।
मौके पर मांग की गई कि सड़क के साथ-साथ सुरक्षा दीवार का निर्माण जोड़ा जाए और विद्युत विभाग से समन्वय कर पोलों को तत्काल शिफ्ट किया जाए।

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी बीसी प्रधान ने कहा, “बिना दीवार के सड़क बनाना सरकारी धन की बर्बादी है, एक ही बरसात में सड़क नाले में समा जाएगी। बीच सड़क पर बिजली के पोल लोगों की जान से खिलवाड़ है। हमारी मांग है कि टिकाऊ विकास किया जाए, नहीं तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।”
जेई साहब ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
