NCR NEWS

थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार,6 महीने पहले गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ था विवाद।

ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भट्टा परसौल निवासी अभियुक्त ललित कुमार शर्मा का अपने पड़ोस में रहने वाले मृतक पवन शर्मा से करीब 6 महीने पहले रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते 15 अक्टूबर को अभियुक्त द्वारा मृतक पवन शर्मा को पार्टी देने के बहाने अपनी कार में बैठाया और उसे शराब में नशीली गोलियाँ मिलाकर दे दी। पवन शर्मा को नशा होने पर अभियुक्त ललित कुमार शर्मा द्वारा उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अभियुक्त द्वारा मृतक के शव को ग्राम लखनावली रोड पर फेंक दिया,और मौके से फरार हो गया।

थाना ईकोटेक-3 पर मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज़ कर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त ललित कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार अभियुक्त सनकी किस्म का व्यक्ति है, जिसका अक्सर लोगों से झगड़ा होता रहता था। उसके इसे व्यवहार के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

पुलिस को अभियुक्त के पास से मृतक का पर्स, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, नशीली गोलियाँ, मृतक पवन शर्मा का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Related posts

हरा चारा उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सुनहरा अवसर, आमदनी में होगी बढ़ोत्तरी ।

First Opinion News

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक का आयोजन, संगठन का किया गया विस्तार।

First Opinion News

नोएडा, खाद्य विभाग ने किया स्कूलों की कैंटीन का निरीक्षण

firstopinion

Leave a Comment