NCR NEWS

गौतमबुद्धनगर में होगा विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी विश्व की 2019 के प्रथम चरण की प्रतियोगिता । जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बीएन सिंह ने समस्त जनपद के युवक/युवतियों का आहवान करते हुये जानकारी दी है कि जनपद में विश्व कौशल प्रतियोगिता 2019 के प्रथम चरण की प्रतियोगिता इलैक्टिकल, वैल्डर, आटोमोबाईल, आटो बाडी रिपेयर, इलैक्ट्रिानिक्स, कार पेन्टिंग, कन्फैक्सनरी, रेस्टोरेन्ट सर्विसिज, ब्रेकरी, वैव डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन, आई0टी0एस0बी, मोबाइल रोबोटिंग के आदि क्षेत्रों में आयोजित होने जा रही है। उन्होने बताया कि आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में ऐसे युवक/युवतियों के द्वारा ही भाग लिया जा सकता है, जिनका जन्म 1 जनवरी 1997 या उसके बाद का हो और उसको अपने क्षेत्र का ज्ञान हो। आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवक/युवती अपना आवेदन 26 दिसम्बर की सांय 5 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षिण संस्थान सेक्टर 31 नोएडा गौतमबुद्धनगर में जमा करा सकते है।

Related posts

तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज प्राप्त करने का सुनहरा मौका

First Opinion News

नोएडा मीडिया क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन,पुलिस कमिश्नर नोएडा ने किया उद्घाटन

First Opinion News

गाजियाबाद से बड़ी खबर बलराम एनकाउंटर की जाँच के आदेश, नगर मजिस्ट्रेट को बनाया गया जांच अधिकारी

First Opinion News