NCR NEWS

नोएडा प्राधिकरण की एंटी प्लास्टिक ड्राइव, 50 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक किया गया जब्त

नोएडा प्राधिकरण स्वच्छता को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए प्राधिकरण द्वारा नित्य नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जा सके।

गौरतलब है कि 1 जुलाई 2022 से सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके पालन के लिए नोएडा प्राधिकरण लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है।

 शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को जन स्वास्थ्य अनुभाग-1 के प्रभारी इंद्र प्रकाश सिंह और गौरव बंसल, परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य-1) के नेतृत्व में सेक्टर-34 के एवरग्रीन मार्केट, ओम मार्केट और अमलतास मार्केट में एंटी प्लास्टिक ड्राइव चलाई गई।

इस दौरान दुकानदारों से करीब 50 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैले साथ लेकर जाएं और प्लास्टिक मुक्त नोएडा बनाने में सहयोग करें।

नोएडा प्राधिकरण का यह अभियान शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर पायल राठौर (प्रोजेक्ट मैनेजर, मास्टर्स गाइडेड फाउंडेशन समिति), अभिषेक (IEC एक्सपर्ट), मास्टर्स गाइडेड फाउंडेशन समिति (NGO) के सदस्य एवं स्थानीय पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

किसी भी परियोजना का कार्य लम्बित ना रने-सीडीओ

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त एसएसपी ने दी ससम्मान विदाई

firstopinion

मीडिया क्लब में पत्रकारों के लिए आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

First Opinion News

Leave a Comment