NCR NEWS

ग्राम्य विकास की योजनाओं पर आयोजिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन

 

गाजियाबाद आचार्य क्षेत्रिय ग्राम्य विकास संस्थान गाजियाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, गाजियाबाद पर ग्राम्य विकास की योजनाओं विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण दिनांक 5 से 7 अगस्त, 2025 तक आयोजित किया गया था, जिसका आज सफलतापूर्वक समापन हो गया है। प्रशिक्षण में जनपद गाजियाबाद एवं हापुड़ के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सुनियोजित विकास हेतु लक्षित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विभिन्न योजनाएं जैसे, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल योजना आदि के बारे में विभिन्न विभागों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ सौरभ राजपूत, आचार्य उपनिदेशक, गाजियाबाद द्वारा किया गया। का संस्थान पर सभी का स्वागत करते हुए डॉ राजपूत द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञो रिचा शर्मा, निदेशक रुडसेटी, जितेंद्र नाथ राय एडीओ, अतुल कुमार, एडीओ समाज कल्याण,अंजली, जल निगम, पूजा जल निगम, राजेश कुमार जादोन, उपनिदेशक, नेहरु युवा केंद्र, भागीरथ जेई, पीडब्लूडी द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Related posts

उत्तर प्रदेश कल्चरल फोरम एवं नेफोमा ने पुलिस चौकियों को स्टील की बेंच और पौधे किए भेंट।

First Opinion News

कार और बाईक की टककर मे चार को मौत

First Opinion News

10वी पास चला रहा था गिरोह फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर कब्ज़ा करते और बेच देते थे प्रॉपर्टी

First Opinion News

Leave a Comment