NCR NEWS

नोएडा मीडिया क्लब मे हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

 

नोएडा नोएडा मीडिया क्लब में मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की आराधना करते हुए रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ किया गया।

पंडितों द्वारा किए गए इस पाठ में प्रत्येक प्रसंग का वर्णन भक्तिमय ढंग से किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और भक्ति रस से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा और उनकी पूरी टीम ने भी विशेष सहयोग किया। पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने हनुमानजी से सुख-समृद्धि व प्रगति की कामना की।
इस मौके पर कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्दगीराम, अमित त्यागी, सुमित्रा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. वीके गुप्ता, सपा नेता बबलू चौहान, एवं जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राणा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Related posts

ग्राम्य विकास की योजनाओं पर आयोजिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन

First Opinion News

मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार,चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद 

First Opinion News

दबंगों ने युवकों के साथ दिनदहाड़े की मारपीट गाड़ी से रोंदने की कोशिश।

First Opinion News

Leave a Comment