NCR NEWS

13 सितम्बर 2025 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गाजियाबाद शनिवार को समय प्रातः 10:00 स्थान जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला कचहरी गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। कुमार मिताक्षर, अपर जिला जज और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जनपद गाजियाबाद में जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद के निर्देशन में 13 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, वादकारी दीवानी, फौजदारी के लघु मामले, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, बैंक रिकवरी, मोटरयान चालान, पारिवारिक विवाद, उत्तराधिकार वाद एवं दाम्पत्य विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारण हेतु वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं।

Related posts

मीडिया क्लब में पत्रकारों के लिए आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

First Opinion News

जिलाधिकारी दीपक मीणा को दी गई भावभीनी विदाई

First Opinion News

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा , सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का लिया जायज़ा

First Opinion News

Leave a Comment