NCR NEWS

किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिया गया 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

 

अक्षय कुमार,नोएडा आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान के नेतृत्व मे सुनवाई नहीं किए जाने के संबंध में निम्नलिखित मांगों को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

1-यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 22 ई में जेबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा जमीन के अंदर से बोरिंग कर जल दोहन करके जल स्तर को तोड़ने का काम किया जा रहा है। गंगाजल जैसे पानी को जल दोहन कर बर्बाद किया जा रहा है। जिसके कारण ग्राम निवासियों के हैडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। पीने के पानी की किल्लत उठानी पड़ रही है। जिसको तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। गौतम बुद्ध नगर के नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गांवों में घरौनी बनवाई जाए एवं यमुना एक्सप्रेसवे के किसानों को आवासीय प्लाट दिलाया जाए और आबादियों का निस्तारण कराया जाए। साथ ही सभी किसानों को 10% आवासीय प्लाट दिलाया जाए। सभी किसानों को 64.7% अतिरिक्त मुआवजा दिलाया जाए । पुनर्ग्रहण आबादियों को जो बहुत पुरानी हैं और प्राधिकरण द्वारा पुनर्ग्रहण कर ली गई हैं उनका निस्तारण कर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल (राज्य कर्मचारी बीमा निगम) अस्पताल व स्किल यूनिवर्सिटी की घोषणा की जाए।

2-भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत् 20% विकसित जमीन का उपयोग व लाभ, प्रभावित परिवार को दिया जाए।

3-जिस किसान की जमीन पर जिस तारीख़ में कब्जा प्राप्त हो उसी तारीख का मुआवजा दिया जाए एवं 11/1 व 11/2 (करार व एवार्ड) की अंतर धन राशि का भेद भाव खत्म किया जाए।

4-जनपद सोनभद्र में घोरावल तहसील के ग्राम भैंसवार में हो रही चकबंदी में चकबंदी अधिकारियों द्वारा की गई घोर अनियमितता के बिरोध में सैकड़ों दिन से चल रहे शान्तिपूर्ण धरना के बावजूद अभीतक निष्ठुर जिला प्रशासन द्वारा किसान हित में कोई कदम नहीँ उठाया गया। अनुरोध है कि, इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर इसकी निष्पक्ष जांच कराकर किसान हित में उचित कार्यवाही करते हुए धरनारत किसानों को न्याय दिलाने की ब्यवस्था की जाय।

5-जनपद कानपुर नगर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा श्रीमती मीना पाल पत्नी श्रीकांत पाल उर्फ नरेश कुमार पाल निवासी ग्राम नेवादा दरिया के विरुद्ध थाना शिवराजपुर में विपक्षी राजनारायण अग्निहोत्री निवास नेवादा दरिया द्वारा फर्जी मुकदमा लिखवाकर परेशान किया जा रहा है, उसकी जांच कर कर बिना शर्त मुकदमा वापस किया जाये ।

इस मौके पर भाकियू लोकशक्ति के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर , महानगर अध्यक्ष महेश तंवर , ओमदत्त चौहान, डाक्टर रोहतास, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, मनोज शर्मा, संजय यादव, जोगेंद्र चपराना, बबलू यादव, आनंद भाटी, विजयपाल भाटी, जीतपाल गुर्जर, कविन्द्र तंवर, राजीव चौहान, हरि अवाना, अरुण गौतम, अंकुर कश्यप, गोविन्द अम्बावता, सुधीर ठाकुर, महरदीन, डॉ उदयवीर, धनंजय , बटी सोलंकी, बिजेन्द्रपाल, बीपी सिंह, उमेश, नरेन्द्र, अतुल, संजय, अरुण, मिठ्ठू इत्यादि सैकड़ों किसान मौजूद रहे ।

Related posts

गाज़ियाबाद में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आरम्भ

firstopinion

गौतमबुद्धनगर पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त एसएसपी ने दी ससम्मान विदाई

firstopinion

जन कल्याण व पर्यावरण हितकारी है, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिलाधिकारी

First Opinion News

Leave a Comment