NCR NEWS

कार और बाईक की टककर मे चार को मौत

ग्रेटर नोएडा आज 25 अगस्त को थाना ईकोटेक 3 क्षेत्रान्तर्गत बड़ा हादसा हो गया। आज सड़क हादसे मे चार नाबालिकों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के ग्राम कुलेसरा पुस्ता रोड पर सुमित, लवकुश,रिहान,मोनू और ठाकुर जिनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष है टीवीएस राइडर बाइक पर सवार,जा रहे थे। तभी सामने से तेज़ रफ्तार वैगनॉर कार नंबर यूपी 16 सीआर 3293 आ रही थी। अचानक कार और बाइक की आपस मे टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार चारों लड़के गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान चारों घायल लडको की मृत्यु हो गयी है। मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत प्राप्त मामला दर्ज़ कर कार को कब्जे में लेते हुये कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

पूर्व सैन्य अधिकारी से साइबर अपराधियों ने की एक करोड़ की ठगी

First Opinion News

मीटर रिडिंग से निजात पाने के लिए स्मार्ट मीटर का प्रयोग करें उपभोक्ता-मुख्य अभियन्ता

First Opinion News

गीतांजलि काव्य प्रसार मंच द्वारा “नीरांजलि” का आयोजन, रचनाकारों को किया सम्मानित

First Opinion News

Leave a Comment