NCR NEWS

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

नोएडा नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 71 की रेड लाइट पर देर रात करीब 2 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे विकी गुप्ता और श्रीनिवास प्रजापति के साथ लूट का प्रयास किया।  लूट का विरोध करने पर  बदमाशों ने गोली फायरिंग कर दी और बैग लूट कर भाग गए। घायल विकी इसकी सूचना 100 को दी और अपने परिवार को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने विकी को ओम अस्पताल में भर्ती कराया। विकी ने पुलिस और परिवार वालो को बताया कि जब बदमाश उनके साथ लूट कर रहे थे उस समय श्रीनिवास बाइक से उतारकर पैसो को बचने के लिए भाग गया था। परिवार वालो उसे तलाश करने के लिए पुलिस से अनुरोथ किया। पुलिस एक घण्टे तक ताल-मटोल करती रही तब परिवार वालो ने तलाश शुरू की तब श्रीनिवास पास ही सर्विस लेन मे धायल अवस्था मे मिले।उन्हें पहले जिला अस्पताल में ले जाया। जहां उनकी गम्भीर कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत धोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है ।

Related posts

यूपी में खुलेंगे 14 हज़ार नये थाने

firstopinion

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट

First Opinion News

पूर्व सैन्य अधिकारी से साइबर अपराधियों ने की एक करोड़ की ठगी

First Opinion News