NCR NEWS

नोएडा में स्कूल बस पलटी। बाल बाल बचे छात्र-छात्रायें

नोएडा नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास आज सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस पलटी गयी । नोएडा गोल्फ कोर्स के पास शशि चौक पर ऑटो को बचाने के दौरान एक हादसा होते होते बच गया । हादसे के वक्त बस में 10 बच्चे और दो टीचर मौजूद थे । सभी को मामूली चोटें आयी है ।  चश्मदीदों के अनुसार ऑटो को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी गनीमत यह रही कि किसी को ज़्यादा चोट नहीं आयी ।  लोगों द्वारा बस का शीशा तोड़ कर बच्चो को सकुशल निकाला लिया । नोएडा के विश्व भारती स्कूल की बस आज सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी शशि चौक पर ऑटो को बचाने के चक्कर मे बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ड्राइवर घायल हो गया और स्कूली बच्चे मामूली तौर पर चोटिल हो गये। इसके बाद तुरंत दूसरी बस मंगवाकर बच्चों को स्कूल भेज दिया गया ।  मौके पर पलटी बस को देखने शशी किसी बड़े हादस का अंदेशा होता है, लेकिन गनीमत रही कि कोई  बड़ा हादसा होने नहीं हुआ ।

Related posts

भाकियू भानू ने नोएडा प्राधिकरण पर लगाया वादाखि़लाफ़ी का आरोप, आंदोलन की दी धमकी

firstopinion

नोएडा, खाद्य विभाग ने किया स्कूलों की कैंटीन का निरीक्षण

firstopinion

गाज़ियाबाद में चलाया गया भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान,2 बच्चों को किया गया रेस्क्यू 

First Opinion News